Powered By Blogger

शनिवार, 14 जनवरी 2017

भारत : कृषि

भारतीय कृषि
1. कर्क रेखा व 80° पूर्वी देशान्तर भारत को चार चतुर्थांशों में विभाजित करते हैं |किस चतुर्थांश में कपास उत्पादन के सर्वाधिक क्षेत्र स्थित हैं |
   (1) उत्तर - पूर्व
   (2) दक्षिण - पश्चिम ✔
   (3) उत्तर - पश्चिम
   (4) दक्षिण - पूर्व
2. भारतीय कृषि में पारिस्थितिकी - प्रिय पोषणीय विकास हेतु निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति श्रेष्ठतम होगी ?
   (1) उन्नत कृषि उपकरण और मशीनें, फसल कटाई के बाद अनाज के दानों को नुकसान से बचाने हेतु सशक्त कीटनाशकों का प्रयोग तथा एकल फसल प्रणाली |
   (2) मिश्रित खेती प्रणाली तथा कार्बनिक खाद, नत्रजन - स्थिरीकरण पौधों और कीट-प्रतिरोधी सस्य किस्मों का प्रयोग |✔
   (3) उच्च उत्पादन प्रदान करने वाली सस्य किस्मों का व्यापक प्रयोग, श्रेष्ठतर एवं बारम्बार सिंचाई तथा अजैव रसायनों व कीटनाशकों का बारम्बार हवाई छिड़काव |
   (4) कृष्य भूमि का विस्तार, सूपर फॉस्फेट, यूरिया तथा असरदार जैव-अम्लों का अधिकाधिक प्रयोग |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें