Powered By Blogger

सोमवार, 17 सितंबर 2018

भारत : स्वतंत्रता आन्दोलन

भारत : स्वतंत्रता आन्दोलन
Q. 1. कांग्रेस के उदारवादी नेता जिन्होंने 1912 से 1915 के मध्य भारतीय लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में सेवा दी, वे थे ?
   (1) गोपाल कृष्ण गोखले ✔
   (2) दादा भाई नौरोजी
   (3) सुरेन्द्र नाथ बनर्जी
   (4) फिरोजशाह मेहता
Q. 2. लार्ड कर्जन के प्रशासनिक सुधारों के विषय में निम्न में से कौन सा सत्य नहीं है ?
   (1) 1902 में पुलिस आयोग नियुक्त किया |
   (2) एन्थोनी मेक्डोनल के अधीन अकाल आयोग नियुक्त किया |
   (3) 1901 में सिंचाई पर एक आयोग नियुक्त किया |
   (4) 1903 में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को बंद कर दिया | ✔
Q. 3. बाल गंगाधर तिलक ने किसके विरूद्ध लंदन में एक कानूनी दावा दायर किया था ?
   (1) लार्ड कर्जन
   (2) ओ. डायर
   (3) वी. शिरोल ✔
   (4) एन्ड्रयू फ्रेजर
Q. 4. गांधी - इरविन समझौते में किसने मध्यस्थ की भूमिका अदा की ?
   (1) मोतीलाल नेहरू
   (2) तेज बहादुर सप्रु
   (3) एनी बेसेन्ट
   (4) चिन्तामणी
Q. 5. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा /कौन से सत्य है /हैं ?
   (A) कांग्रेस के नागपुर सत्र (1920) के पश्चात प्रांतीय कांग्रेस समितियों का गठन भाषायी आधार पर किया गया था |
   (B) 1948 में कांग्रेस ने भाषायी आधार पर प्रांतों के गठन की माँग को अस्वीकार कर दिया |
निम्नलिखित कूट में से सही उत्तर चुनिए :
   (1) केवल (A)
   (2) केवल (B)
   (3) ना तो (A) ना ही (B)
   (4) (A) और (B) दोनों