Powered By Blogger

शनिवार, 10 सितंबर 2016

सिन्धु घाटी सभ्यता एवं वैदिक काल

 सिन्धु घाटी सभ्यता एवं वैदिक काल
Q. 1. वैदिकयुगीन 'सभा'
   (1) गाँवों के व्यावसायिक लोगों की संस्था थी
   (2) राज-दरबार होता था
   (3) मंत्रिपरिषद थी
   (4) राज्य के समस्त लोगों की एक राष्ट्रीय सभा थी
Q. 2. निम्न में से किस पशु की आकृति, जो मोहर पर मिली है, जिससे ज्ञात होता है कि सिन्धु घाटी व मेसोपोटामियाँ की सभ्यताओं के मध्य व्यापारिक सम्बन्ध थे
   (1) घोड़ा
   (2) गधा
   (3) बैल
   (4) हाथी
Q. 3. महाभाष्य ग्रन्थ के लेखक कौन थे?
   (1) भाष
   (2) कात्यायन
   (3) वाक्पति
   (4) पतंजलि ✔
Q. 4. सिन्धु घाटी के नागरिक निम्न में से किस धातु से अपरिचित थे?
   (1) टिन
   (2) तांबा
   (3) लोहा ✔
   (4) कांसा
Q. 5. ऋग्वेद में किस देवता का स्थान प्रमुख था?
   (1) इन्द्र ✔
   (2) अग्नि
   (3) सोम
   (4) बृहस्पति
Q. 6. प्राचीन नगर जो महाभारत और महाभाष्य दोनों में उल्लेखित है :
   (1) विराटनगर (बैराठ)
   (2) मध्यमिका (नगरी) ✔
   (3) रैढ़
   (4) कर्कोट
Q. 7. अभिलेख, जो प्राचीन राजस्थान में भागवत सम्प्रदाय के प्रभाव की पुष्टि करता है :
   (1) घटियावाला अभिलेख
   (2) हेलियोदोरस का बेसनगर अभिलेख
   (3) बुचकला अभिलेख
   (4) घोसुण्डी अभिलेख ✔
सिंधु घाटी सभ्यता
1. भारत की प्रथम विकसित कांस्य सभ्यता, प्रथम नगरीय सभ्यता, विश्व की प्राचीन विकसित नदी घाटी सभ्यता कौन सी है ?
उत्तर :- सिंधु घाटी सभ्यता
2. नेचर पत्रिका ने सिंधु घाटी सभ्यता को कितने वर्ष पुरानी बताया है?
उत्तर :- 8000 वर्ष पुरानी
3. सिंधु घाटी सभ्यता की समकालीन विश्व की प्रमुख विकसित सभ्यताएं कौन -कौन सी है ?
उत्तर :- मिस्र की सभ्यता, मेसोपोटामिया की सभ्यता, चीन की सभ्यता
4. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की स्थापना कब और किसके नेतृत्व में हुई
उत्तर :- कनिंघम 1861 में
5. भारतीय पुरातत्व का जनक किसे कहते हैं ?
उत्तर :- एलेक्जेंडर कनिंघम
6. हड़प्पा की खोज कब और किसने की ?
उत्तर :- 1921में दयाराम साहनी ने
7. मोहनजोदड़ो की खोज कब और किसने की ?
उत्तर 1922 में आर डी बनर्जी ने
8. सर्वप्रथम किसने इस सभ्यता को सिंधु संस्कृति कहा ?
उत्तर :- जॉन मार्शल
9. सिंधु सभ्यता के विस्तार के उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी व पश्चिमी क्षेत्रों के नाम लिखिए ?
उत्तर :- उत्तर में मांडा (जम्मू कश्मीर) दक्षिण में दायमाबाद (महाराष्ट्र), पूर्व में आलमगीरपुर (मेरठ up),पश्चिम में सुतकांगेडोर (बलूचिस्तान)
10. सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थलों के नाम लिखिए ?
अफगानिस्तान - शोर्तुगोई, मुंडिगाक
बलूचिस्तान - सुत्कार्गेडोर, सुत्काखोह, बालाखोह
सिंध - मोहनजोदडो, चन्हूदडो, कोटदीजी, जुदीरजोदङो, आमरी, अली मुराद
पंजाब(पाकिस्तान) - हडप्पा, गनेरीवाल, रहमान डेरी, सरायखोला, जलीलपुर, डेरा इस्माइल खां
पंजाब( भारत) - रोपङ, संघोल, बाङा
हरियाणा - राखीगढी, बनवाली, मिताथल, सीसबल
राजस्थान- कालीबंगा, पीलीबंगा
उत्तर प्रदेश - आलमगीरपुर, हुलास, बङगांव
गुजरात - धोलावीरा, लोथल, रंगपुर, सुरकोटङा, रोजदी, प्रभासपाटन
महाराष्ट्र- दायमाबाद
जम्मू कश्मीर - माण्डा
11. ऋग्वेद के तीसरे मंडल में नदी सूक्त में किस नदी को देवीतमा, नदीतमा, अंबेतमा कहा गया ?
उत्तर :- सरस्वती नदी
12. सरस्वती नदी का उद्गम स्थल कहां पर है ?
उत्तर :- शिवालिक पहाड़ियां
13. किसने सरस्वती का प्रवाह मार्ग जानने के लिए 4000 किमी की यात्रा की ?
उत्तर :- वी एस वाकणकर
14. किसने अंसिएंट साइट्स ऑफ लॉस्ट सरस्वती रिवर नामक सर्वे प्रकाशित किया ?
उत्तर :- कार्लाइल
15. सिंधु घाटी सभ्यता की मेसोपोटामिया व सुमेरियन सभ्यता से उत्पत्ति के सिद्धांत के समर्थक ?
उत्तर गार्डन चाइल्ड, मार्टिन, व्हीलर, जॉन मार्शल
16. सिंधु घाटी सभ्यता की वैदिक आर्यों से उत्पत्ति का सिद्धांत के समर्थक?
उत्तर डॉ. लक्ष्मण स्वरूप, डॉ राम चंद्र शास्त्रीे, के. एस. शास्त्री, एस आर राव, आर एस शर्मा
17. सिंधु घाटी सभ्यता की द्रविड़ों से उत्पत्ति का सिद्धांत के समर्थक ?
उत्तर :- आर डी बनर्जी, जॉन मार्शल
18. सिंधु घाटी सभ्यता का कालक्रम ?
उत्तर :- 2350 ईसा पूर्व से 1750 ईसा पूर्व
19. सिंधु घाटी सभ्यता के किस स्थल पर त्रिस्तरीय नगर व्यवस्था थी ?
उत्तर :- धौलावीरा
20. किसने सिंधु सभ्यता की नालियों को अब तक खोजी गई प्राचीनतम प्रणाली बताया है ?
उत्तर :- मैके
21. सिंधु घाटी सभ्यता ( 39 * 23 * 8 ) का विशाल स्नानागार कहां मिला है ?
उत्तर :- मोहनजोदड़ो में
22. किसने मोहनजोदड़ो में प्राप्त स्नानागार को तत्कालीन विश्व का आश्चर्यजनक निर्माण बताया?
उत्तर जॉन मार्शल ने
23. सिंधु सभ्यता की सबसे बड़ी इमारत है ?
उत्तर :- मोहनजोदड़ो में मिला अन्नागार
24. किस स्थान पर मिले साक्ष्य सिंधु घाटी सभ्यता की उन्नत जल प्रणाली के साक्ष्य माने गए हैं ?
उत्तर :- धोलावीरा
25. सिंधु घाटी सभ्यता के किस स्थल से विशाल स्टेडियम के साक्ष्य मिले हैं
उत्तर धोलावीरा
26. किस स्थान पर बंदरगाह ( गोदी बाड़ा ) के अवशेष मिले हैं ?
उत्तर :- लोथल
27. विशाल सभा भवन ( कॉलेजिएट बिल्डिंग ) के साक्ष्य कहां मिले हैं ?
उत्तर :- मोहनजोदड़ो से
28. सेलखड़ी से निर्मित सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा योग्य प्रतिमा कहां से मिली है ?
उत्तर :- मोहनजोदड़ो से
29. कांस्य निर्मित डांसिंग गर्ल की प्रतिमा कहां से मिली है ?
उत्तर :- मोहनजोदड़ो से
30. सिंधु सभ्यता की लिपि किस प्रकार लिखी जाती थी ?
उत्तर :- दाएं से बाएं तथा बाएं से दाएं क्रमशः से लिखी जाती थी ।
32. सिंधु सभ्यता का सबसे बड़ा अभिलेख कहां मिला है
उत्तर :- धौलावीरा में
33. सिंधु लिपि को तमिल लिपि मानने वाला इतिहासकार ?
उत्तर :- रेवरेड हैरस
34. किस स्थान से प्राप्त बालक की खोपड़ी में 6 मिले हैं जो शल्य चिकित्सा के प्रमाण है ?
उत्तर :- कालीबंगा
35. किस स्थान से रथ की सर्वश्रेष्ठ आकृति के साक्ष्य मिले हैं ?
उत्तर :- दायमाबाद
36. मोहनजोदड़ो से प्राप्त योगी को प्रतिमा को किस की संज्ञा दी गई है ?
उत्तर :- पुरोहित राजा की
37. सिंधु सभ्यता में गेहूं व जौ के दाने के अवशेष कहां मिले हैं ?
उत्तर :- हड़प्पा में
38. बाजरे व चावल के दाने के अवशेष कहां मिले हैं ?
उत्तर :- लोथल में
39. चावल के दाने के अवशेष कहां मिले हैं ?
उत्तर :- रंगपूर व लोथल में
40. मिट्टी के हल की प्रतिकृति कहां मिली है ?
उत्तर बनवाली( हरियाणा), तथा चोलिस्तान (पाकिस्तान)
41. दोहरा जुता हुआ खेत के अवशेष कहां मिले हैं, जो जुताई का विश्व का प्रथम प्रमाण है ?
उत्तर :- कालीबंगा
42. सिंधु सभ्यता में नहरों के अवशेष कहां पर मिले हैं ?
उत्तर :- अफगानिस्तान के शोर्तुघई से
43. सिंधु सभ्यता में किस स्थान से चांदी के फूलदान से कपड़े के अवशेष मिले हैं ?
उत्तर :- मोहनजोदड़ो
44. किस स्थान पर मनके के कारखाने मिले हैं ?
उत्तर :- चन्हुदड़ो
45. सिंधु सभ्यता के लोगों को किस धातु का ज्ञान नहीं था ?
उत्तर :- लोहे का
46. सिंधु सभ्यता के लोग तांबा कहां से आयात करते थे ?
उत्तर :- खेतड़ी, गणेश्वर तथा ओमान से
47. सिंधु सभ्यता के लोग टिन व चांदी का आयात कहां से करते थे ?
उत्तर :- ईरान व अफगानिस्तान से
48. सिंधु सभ्यता के लोग सोना कहां से आयात करते थे ?
उत्तर :- मैसूर (कर्नाटक) से
49. सिंधु सभ्यता व बेबीलोन के बीच व्यापार के लिए मुख्य बंदरगाह था ?
उत्तर :- सुतकांगेडोर
50. सिंधु सभ्यता का फारस के साथ व्यापार कहां से होता था ?
उत्तर :- बालाकोट
51. मेसोपोटामिया के लेखों में किन दो मध्यवर्ती बंदरगाहो का उल्लेख है, जिनसे सिंधु सभ्यता के साथ व्यापार होता था?
उत्तर दिलमुन व माकन (बहरीन)
52. मेसोपोटामिया से प्राप्त अभिलेखों में सिंधु वासियों को क्या कहा गया?
उत्तर :- मेलुहा
53. कहां से बटन के समान 16 पर मोहर मिली है जो बहरीन, फारस व मेसोपोटामिया से भी मिली है ?
उत्तर :- लोथल
54. किस देश से हड़प्पाई मर्तबान मिला है ?
उत्तर :- ओमान
55. सिंधु सभ्यता के किस स्थल से मापने का पैमाना मिला है ?
उत्तर :- लोथल से
56. किसने हड़प्पा और मोहनजोदड़ो को सिंधु सभ्यता की जुड़वा राजधानी बताया है ?
उत्तर :- स्टुअर्ट पिग्गट ने
57. किसने कालीबंगा को सिंधु सभ्यता की तीसरी राजधानी बताया है ?
उत्तर :- डॉ दशरथ शर्मा ने 58. सिंधु सभ्यता के स्थलों से अग्निकुंड के साक्ष्य मिले हैं ?
उत्तर :- कालीबंगा, लोथल व राखीगढ़ी में
59. मोहनजोदड़ो से पद्मासन में बैठे पशुपति की मुहर मिली है इसमें कौन-कौन से पशु बने हुए हैं ?
उत्तर हाथी, बाघ, भैंसा, गेंडा, व हिरण
60. सिंधु सभ्यता के किस स्थल से प्राप्त प्रतिमा में नारी के गर्भ से पौधा निकलता हुआ दिखाया गया है जो पृथ्वी माता का प्रतीक है ?
उत्तर : - हड़प्पा
61. आंशिक शवाधान के साक्ष्य कहां मिले हैं ?
उत्तर :- हङप्पा
62. कलश शवाधान के साक्ष्य कहां मिले हैं ?
उत्तर :- मोहनजोदड़ो
63. प्रतीकात्मक शवाधान के साक्ष्य कहां मिले हैं ?
उत्तर :- कालीबंगा
64. "सिंधु सभ्यता के पतन का कारण आर्यों का आक्रमण था" यह किसने कहा ?
उत्तर :- चाइल्ड व व्हीलर ने
65. सिंधु सभ्यता के पतन का कारण प्राकृतिक आपदा किसने माना ?
उत्तर :- मार्शल, मैके व राव ने
66. सिंधु सभ्यता के पतन का कारण महामारी किसने बताया ?
उत्तर :- कैनेडी ने
67. सिंधु सभ्यता के पतन का कारण जलवायु परिवर्तन किसने बताया ?
उत्तर :- ऑरेल स्टाइन ने
68. सिंधु सभ्यता के स्थल किस नदी के किनारे पर बसे हुए थे लिखिए ?
हड़प्पा - रावी
मोहनजोदड़ो - सिंधु
रोपड़ - सतलज
कालीबंगा - घग्घर
लोथल - भोगवा , साबरमती
सुतकांगेडोर - दाश्क
मांडा - चिनाब नदी
दायमाबाद - प्रवरा नदी
आलमगीरपुर - हिंडन नदी
रंगपुर - मांडर नदी
कोटदीजी - सिंधु
सुत्कागोह - अरब सागर
बालाकोट - अरब सागर
69. सिंधु सभ्यता के निम्नलिखित नगरों को किसने खोजा ?
हड़प्पा - 1921 में दयाराम साहनी ने
मोहनजोदड़ो 1922 में राखल दास बनर्जी ने
सुतकांगेडोर 1927 में ऑरल स्टाइन व जॉर्ज एफ डेल
चन्हुदड़ो 1931 मंजूमदार
रंगपुर 1931 में माधो स्वरूप वत्स तथा रंगनाथ राव
कोटदीजी 1953 में फजल अली
रोपड़ 1953 में यज्ञदत्त शर्मा
कालीबंगा 1953 में अमलानंद घोष 1961- 69 बी बी लाल व बी के थापर
लोथल 1956 में एस आर राव
आलमगीरपुर 1958 में यज्ञदत्त शर्मा
सुरकोटदा 1964 में जगमति जोशी
बनवाली 1973 में आर एस बिष्ट
धोलावीरा 1960 में आर एस बिष्ट
70. हड़प्पा कहां स्थित है ?
उत्तर :- पाकिस्तान के पंजाब के मोंटगोमरी जिले में
71. सर्वाधिक अभिलेख युक्त सेलखड़ी की मोहरें किस स्थल से मिली है ?
उत्तर :- हड़प्पा
72. किस स्थान से R-37 व H कब्रिस्तान मिला है ?
उत्तर :- हड़प्पा
73. किस स्थान से पीतल का इक्ता व शंख का बना हुआ बैल मिला है?
उत्तर :- हड़प्पा
74. हड़प्पा के टीलों की खोज किसने की ?
उत्तर :- 1826 में चार्ल्स मेसन द्वारा
75. मोहनजोदड़ो कहां स्थित है ?
उत्तर :- पाकिस्तान के सिंध प्रांत में लरकाना जिले में
76. मोहनजोदड़ो किस भाषा का शब्द है तथा उसका क्या अर्थ है ?
उत्तर :- सिंधी भाषा का और अर्थ - प्रेतों का किला
77. सिंधु सभ्यता के किस स्थल को सिंध का नखलिस्तान कहते हैं उत्तर :- मोहनजोदड़ो
78. मोहनजोदड़ो के विशाल अन्नागार की खोज किसने की
उत्तर :- व्हीलर ने
79. सिंधु सभ्यता के किस स्थल पर कुषाण शासकों द्वारा निर्मित बौद्ध स्तूप मिला है ?
उत्तर :- मोहनजोदड़ो
80. चन्हुदड़ो कहां स्थित है ?
उत्तर :- पाकिस्तान के सिंध प्रांत में
81. सिंधु सभ्यता के किस स्थल से हडप्पा व प्राक हड़प्पा के साक्ष्य मिले ?
उत्तर :- चन्हुदड़ो
82. किस स्थल से झुकर व झांगर संस्कृति के साक्ष्य मिले ?
उत्तर :- चन्हुदड़ो
83. किस नगर को पूर्णतया शिल्पकारों की बस्ती कह सकते हैं ? उत्तर :- चन्हुदड़ो
84. सौंदर्य प्रसाधन सामग्री व गुड़िया बनाने के कारखाने किस स्थान से मिले हैं ?
उत्तर :- चन्हुदड़ो
85. सिंधु सभ्यता के किस स्थल को लघु हड़प्पा कहते हैं ? उत्तर :- लोथल
86. सिंधु सभ्यता के किस स्थल से मेसोपोटामिया की बेलनाकार मोहर मिली है ?
उत्तर :- लोथल
87. सिंधु सभ्यता के किस स्थल से घोड़े की मृण्मूर्ति मिली है ? उत्तर :- लोथल
88. सिंधु सभ्यता के किस स्थल से दिशा सूचक यंत्र मिला है ? उत्तर :- लोथल
89. सिंधु सभ्यता के किस स्थल से सिंधु संस्कृति के पतन के साक्ष्य मिलते हैं ?
उत्तर सुरकोटडा (गुजरात)
90. सिंधु सभ्यता के किस स्थल से घोड़े की अस्थियां मिली है ?
उत्तर :- सुरकोटडा ( गुजरात)
91. सिंधु सभ्यता के किस स्थल को कुबेर पत्तियों का नगर कहा गया ? उत्तर :- धौलावीरा
92. सिंधु सभ्यता के भारत में खोजे गए सबसे बड़े दो नगर ?
उत्तर :- धोलावीरा व राखीगढ़ी 93. सिंधु सभ्यता के किस स्थल से यज्ञ वेदियां मिलती है
उत्तर :- कालीबंगा
95. सिंधु सभ्यता के किस स्थल से रथ जिसमें दो बैल जूते हुए तथा मानव आकृति चला रही है, कहां से मिला है ?
उत्तर :- दायमाबाद
Rajasthan GK important questions -  I
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित  परीक्षा विशेष
सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान
1. राजस्थान के निम्नलिखित मंदिरों में से गुर्जर-प्रतिहार काल में निर्मित मंदिरों को चुनिए :
   (i) आहड़ का आदिवराह मंदिर
   (ii) आभानेरी का हर्षतमाता का मंदिर
   (iii) राजोरगढ़ का नीलकंठ मंदिर
   (iv) ओसियां का हरिहर मंदिर
   (1) (i) और (iv)
   (2) (i), (ii) और (iv)
   (3) (ii) और (iv)
   (4) (i), (ii), (iii) और (iv) ✔
2. निम्नलिखित में से कौन सा विद्वान कुम्भा के दरबार में नहीं था?
   (1) टिल्ला भट्ट
   (2) मुनि सुन्दर सूरी
   (3) मुनि जिन विजय सूरी ✔
   (4) नाथा
3. निम्नलिखित में से राजस्थान के किस क्षेत्र में अलीबक्षी ख्याल सम्बद्ध है?
   (1) करौली
   (2) चिड़ावा
   (3) अलवर ✔
   (4) चित्तौड़
4. राजस्थान का शंकरिया नृत्य किससे संबंधित है?
   (1) कालबेलिया ✔
   (2) भील
   (3) सहरिया
   (4) तेरहताली
5. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित है?
                नाम.                                   ग्रंथ (संगीत)
   (1) पुंडरीक विठ्ठल.                         रागमाला ✔
   (2) पंडित भावभट्ट.                        संगीतराज
   (3) कुम्भा.                                    राग कल्पद्रुम
   (4) उस्ताद चाँद खान.                     राग चन्द्रिका
6. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म गलत सुमेलित है?
कृषक आंदोलन.                                नेता
   (1) बेगूं.                                      रामनारायण चौधरी
   (2) बूँदी.                                     नयनूराम शर्मा
   (3) बिजोलिया.                            विजयसिंह पथिक
   (4) बीकानेर.                               नरोत्तम लाल जोशी ✔
7. राजस्थान के इतिहास में 'पट्टा रेख' से क्या अभिप्राय है?
   (1) आकलित राजस्व ✔
   (2) सैन्य कर
   (3) आयात-निर्यात कर
   (4) बेगार
8. शेखावाटी ब्रिगेड का मुख्यालय कहाँ स्थित था?
   (1) सीकर
   (2) झुंझुनू ✔
   (3) खेतड़ी
   (4) फतेहपुर
9. निम्न में से किस स्थान पर पहली जैन - महासभा हुई?
   (1) पाटलीपुत्र ✔
   (2) वैशाली
   (3) गया
   (4) कृण्डग्राम
10. दक्षिणी भारत में सर्वप्रथम एक विस्तृत साम्राज्य का निर्माण किया :
   (1) वाकाटकों ने
   (2) चालुक्यों ने
   (3) सातवाहनों ने ✔
   (4) चोल-वंश ने
11. हर्षवर्धन के काल में कौनसी सामाजिक कुरीति पर्याप्त मात्रा में प्रचलित हो चुकी थी?
   (1) पर्दा प्रथा
   (2) अन्तरजातीय विवाहों पर बाधा
   (3) बाल विवाह प्रथा
   (4) सती प्रथा
12. अलाउद्दीन की दक्षिणी भारत के प्रति नीति थी :
   (1) साम्राज्य विस्तार
   (2) धन लूटना
   (3) इस्लाम का प्रसार
   (4) अपनी सीमाओं की सुरक्षा
13. "दिल्ली सल्तनत के युग में सुल्तान का पद प्राप्त करने के लिये विभिन्न तरीकों का प्रयोग किया गया |" निम्न तरीकों या साधनों में वह कौन था जिसका प्रयोग इस युग में इस कार्य के लिये नहीं किया गया?
   (1) उलेमा - वर्ग के द्वारा सुल्तान का चुनाव
   (2) सरदारों द्वारा सुल्तान का चुनाव
   (3) पैतृक आधार पर सुल्तान का निर्णय
   (4) सुल्तान द्वारा अपने उत्तराधिकारी की नियुक्ति
14. 1554 ई० तक हुमायूं शासक बन गया था सम्पूर्ण ------------- का
   (1) उत्तरी भारत का
   (2) भारत
   (3) अफगानिस्तान
   (4) ईरान
15. जिस राज्य पर पृथ्वीराज चौहान ने शासन किया उसके संस्थापक थे :
   (1) चंद बरदाई
   (2) बीसलदेव
   (3) अजेयराज
   (4) गोविन्द चन्द्र
16. महिलाओं को पंचायतों में आरक्षण भारत विधान में संशोधन करके दिया गया है - वह है :
   (1) 1992 का 70वाँ संशोधन
   (2) 1992 का 73वाँ संशोधन ✔
   (3) 1992 का 74वाँ संशोधन
   (4) 1994 का 77वाँ संशोधन
17. 2015 में 'मिस वर्ल्ड' का ताज किसने जीता?
18. "क्लोन" मेमना डॉली के निर्माता हैं :
   (1) डॉ० रोन जेम्स
   (2) रोबर्ट सी० लाफलिन
   (3) डॉ० ईआन विलमट
   (4) जोन लोपोल
19. हाईड्रोफाइट है :
   (1) एक समुद्री जन्तु
   (2) एक जलीय पौधा
   (3) पौधे का एक रोग
   (4) एक जड़रहित पौधा
20. आयोडीनयुक्त हॉरमोन है :
   (1) थाइरॉक्सीन
   (2) इन्सुलिन
   (3) एड्रिनेलीन
   (4) टेस्टोस्टीरॉन
21. विज्ञान का क्षेत्र जो मानव एवं यंत्र के मध्य स्वचलन एवं संचार का अध्ययन करता है, कहलाता है
   (1) हाइड्रोपॉनिक्स
   (2) क्रायोजेनिक्स
   (3) डाइटेक्टिक्स
   (4) साइबर्नेटिक्स
22. निम्न प्रकार की वनस्पतियों में से कौनसी राजस्थान में प्राप्य नहीं है?
   (1) उष्ण कटिबन्धीय शुष्क
   (2) उष्ण कटिबन्धीय कंटीली
   (3) उष्ण कटिबंधीय मरुस्थलीय
   (4) उष्ण कटिबंधीय तर-पतझड़ी
23. राजस्थान का कितना प्रतिशत भाग मरुस्थल क्षेत्र है तथा वहां राजस्थान की कितने प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है?
24. समेकित ग्रामीण विकास कार्यक्रम ( आई० आर० डी० पी०) का प्रमुख लक्ष्य है :
   (1) छोटे एवं सीमान्त कृषकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
   (2) ग्रामीण क्षेत्रों में चयनित परिवारों को गरीबी की रेखा को पार करने में समर्थ बनाना
   (3) कृषि श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
   (4) ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था का विकास करना
25. निम्नलिखित में से कौनसा राजस्थान सरकार का उद्योग नहीं है :
   (1) दि गंगानगर सुगर मिल्स लिमिटेड
   (2) राजस्थान स्टेट केमीकल वर्क्स डीडवाना
   (3) स्टेट वूलिन मिल्स बीकानेर
   (4) मोडर्न फूड इंडस्ट्रीज ( इण्डिया ) लिमिटेड
26. एक अज्ञात गैस जल में शीघ्रता से घुल जाती है | गैसयुक्त जलीय घोल में लाल लिटमस नीला हो जाता है | यह गैस हाइड्रोजन क्लोराइड के साथ सफेद धूम्र भी देती है | यह अज्ञात गैस है
   (1) सल्फर डाईआक्साइड
   (2) नाइट्रिक आक्साइड
   (3) अमोनिया
   (4) कार्बन मोनोक्साइड
27. फोटोग्राफी प्लेट को विकसित करने में
   (1) सोडियम थायोसल्फेट उपचायक की भांति उपयोग होता है
   (2) मुक्त ब्रोमीन निकलती है
   (3) प्रकाश प्रभावित क्षेत्र शीघ्रता से आक्सीकृत हो जाता है
   (4) विकसित करने वाले घोल में तब तक रखा जाता है जब तक कि समस्त ब्रोमाइड धुल नहीं जाता
28. जैविक जगत में होने वाले कार्य, गुण व पद्धति का अध्ययन कर इस ज्ञान को मशीनी जगत में उपयोग करने को क्या कहते हैं
   (1) बायोनिक्स
   (2) बायोनोमिक्स
   (3) बायोनोमी
   (4) बायोमीट्री
29. किसी की संस्कृति के वैज्ञानिक विवरण के अध्ययन को कहते हैं
   (1) इथनोलोजी
   (2) इथनोग्राफी
   (3) इथोलोजी
   (4) एथिक्स
30. एक मजदूर रेल की पटरी पर कार्य कर रहा था | एक लड़का कुछ दूरी पर अपने कान पटरियों पर रख कर जब मजदूर द्वारा की जाने वाली हथौड़े की आवाज़ को सुनता है तो उसे दो बार आवाजें सुनाई देती हैं | इसका कारण है
   (1) ध्वनि का वेग इस्पात में वायु की अपेक्षा अधिक है
   (2) ध्वनि का वेग वायु में इस्पात की अपेक्षा अधिक है
   (3) ध्वनि तरंगें रेल की पटरियों के बीच परावर्तित होती हैं
   (4) उसके कान ध्वनि स्रोत से भिन्न दूरियों पर है
31. प्रत्यावर्ती धारा किसके लिये उपयुक्त नहीं है
   (1) स्टोरेज बैटरी को चार्ज करने हेतु
   (2) इलेक्ट्रिक मोटर चलाने हेतु
   (3) विद्युत शक्ति संचारण हेतु
   (4) इलेक्ट्रिक टोस्टर को गर्म करने हेतु
32. सक्रिय उपर्जित असंक्राम्यता किसके उत्पादन का परिणाम है
   (1) एन्टीबॉडीज
   (2) वेक्सीन
   (3) सीरम
   (4) निस्पंदित हो सकने वाले वाइरस
33. निम्न में कौनसा गुण मनुष्य को अन्य सभी वानर गुणों से पृथक करता है
   (1) जानने की इच्छा प्रकट करना
   (2) घ्राण शक्ति का अपविकसित होना
   (3) विपरीत अंगुठे
   (4) ठोढ़ी का बाहर निकलना
34. निम्न में से कौनसा नवीनतम समझा जाता है
   (1) हिडलबर्ग मानव
   (2) क्रो मैग्नॉन मानव
   (3) पिल्ट डाउन मानव
   (4) निएण्डरथल मानव
35. निम्न में से कौनसा पहले नियत क्रमिकता को भंग करता है
   (1) निषेचित अंडा
   (2) गेस्टुला
   (3) ब्लास्टुला
   (4) फीटस
Important questions GK 

2 टिप्‍पणियां: