Powered By Blogger

गुरुवार, 22 सितंबर 2016

राजस्थान : एक परिचय

राजस्थान : एक परिचय
Q. 1. राजस्थान का आकार है –
   (1) चतुर्भुज के समान
   (2) त्रिभुज के समान
   (3) विषमकोण चतुर्भुज के समान ‌✓
   (4) वर्ग के समान
Q. 2. निम्न में से राजस्थान के किस जिले की सीमा हरियाणा राज्य से नहीं लगती है ?
   (1) हनुमानगढ़
   (2) सीकर
   (3) चुरू
   (4) गंगानगर ✓
Q. 3. राजस्थान के सर्वाधिक जिलों की सीमा रेखाएं किस राज्य से मिलती है ?
   (1) मध्यप्रदेश ✓
   (2) उत्तरप्रदेश
   (3) हरियाणा
   (4) गुजरात
Q. 4. राजस्थान देश के किस भाग में अवस्थित है ?
   (1) उत्तरी
   (2) पश्चिमी
   (3) उत्तरी–पूर्वी
   (4) उत्तरी–पश्चिमी ✓
Q. 5. राजस्थान का अधिकांश भाग किस रेखा के उत्तर में स्थित है ?
   (1) भूमध्य रेखा
   (2) मकर रेखा
   (3) कर्क रेखा ✔
   (4) इनमें से कोई नहीं
Q. 6. राजस्थान के दक्षिणी - पश्चिमी सीमा पर अवस्थित राज्य है —
   (1) मध्य प्रदेश
   (2) गुजरात ✔
   (3) उत्तर प्रदेश
   (4) हरियाणा
Q. 7. राजस्थान अवस्थित है —
   (1) उत्तरी अक्षांशों में ✔
   (2) दक्षिणी अक्षांशों में
   (3) पूर्वी अक्षांशों में
   (4) पश्चिमी अक्षांशों में
Q. 8. राजस्थान में सर्वाधिक पंचायत समितियाँ किस जिले में है ?
   (1) जयपुर
   (2) गंगानगर
   (3) अलवर ✔
   (4) जैसलमेर
Q. 9. निम्न में से हरियाणा का कौनसा जिला राजस्थान की सीमा बनाता है ?
   (1) हिसार
   (2) फतेहाबाद
   (3) सिरसा
   (4) उपर्युक्त सभी ✔
Q. 10. जोधपुर संभाग में जिलों की संख्या है –
   (1) 4
   (2) 5
   (3) 6 ✔️
   (4) 7
Q. 11. राजस्थान में पाँच लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों की संख्या कितनी है ?
   (1) 3
   (2) 4
   (3) 5 ✔️
   (4) 6
Q. 12. राजस्थान में सर्वाधिक तहसीलें किस जिले में है ?
   (1) जैसलमेर
   (2) गंगानगर
   (3) जयपुर ✔️
   (4) उदयपुर
Q. 13. राजस्थान की सीमा से लगने वाला/वाले पाकिस्तानी जिला/जिले हैं –
   (1) बहावलपुर
   (2) खैरपुर
   (3) मीरपुर
   (4) उपर्युक्त सभी ✔️
Q. 14. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का देश में स्थान है –
   (1) पहला ✔️
   (2) दूसरा
   (3) तीसरा
   (4) चौथा
Q. 15. पाली जिले की सीमा कितने जिलों से मिलती है ?
   (1) 6
   (2) 7
   (3) 8 ✔
   (4) 9
Q. 16. राजस्थान के किस जिले की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा सर्वाधिक लम्बी है ?
   (1) जैसलमेर ✔
   (2) बाड़मेर
   (3) गंगानगर
   (4) बीकानेर
Q. 17. निम्नलिखित में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं ? नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -
           जिला.                      आकार
    (i) जोधपुर.                    अनियमित बहुभुजाकार
    (ii) सीकर.                     अर्द्ध-चन्द्राकार
    (iii) जैसलमेर.                मयूराकार
    (iv) करौली.                   बतखाकार
कूट :-
    (1) (ii) और (iv) ✔
    (2) (ii) और (iii)
    (3) केवल (iv)
    (4) (i) और (iv)
Q. 18. राजस्थान का उत्तर-दक्षिण व पूर्व-पश्चिम नाप हेतु सीमान्त गाँव क्रमशः पूर्व, उत्तर, पश्चिम व दक्षिण में स्थित है :
   (1) बोरकुंड, सिलाँन, कटरा, कोणा
   (2) कोणा, कटरा, सिलाँन, बोरकुंड
   (3) सिलाँन, कोणा, कटरा, बोरकुंड ✔
   (4) कटरा, कोणा, बोरकुंड, सिलाँन
Q. 19. स्थिति के अनुसार जो युग्म शेष अन्य से भिन्न है, वह है -
   (1) अलवर - भरतपुर
   (2) बीकानेर - गंगानगर
   (3) जैसलमेर - जालोर
   (4) डूंगरपुर - बांसवाड़ा
Q. 20. राजस्थान के निम्नलिखित जिलों को पूर्व से पश्चिम की ओर सही क्रम से व्यवस्थित करें :
   A. बूँदी
   B. अजमेर
   C. उदयपुर
   D. नागौर
   (1) A, B, C, D
   (2) B, A, C, D
   (3) A, B, D, C ✔
   (4) A, C, B, D
Q. 21. वर्तमान राजस्थान में तहसीलों की संख्या कितनी है ?
   (1) 314 ✔
   (2) 244
   (3) 245
   (4) 249
Q. 22. वर्तमान राजस्थान में नगर परिषदों की संख्या कितनी है ?
   (1) 34 ✔
   (2) 11
   (3) 13
   (4) 14
Q. 23. वर्तमान राजस्थान में नगर निगमों की संख्या कितनी है ?
   (1) 2
   (2) 3
   (3) 4
   (4) 5 ✔
Q. 24. वर्तमान राजस्थान में ग्राम पंचायतों की संख्या कितनी है ?
   (1) 9840
   (2) 9636
   (3) 9894 ✔
   (4) 9418
Q. 25. निम्न में से कौनसा जिला मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित नहीं है?
   (1) बांसवाड़ा
   (2) भीलवाड़ा
   (3) झालावाड़
   (4) धौलपुर ✔
Q. 26. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान के अधिकांश बड़े जिले स्थित है -
   (1) उत्तरी क्षेत्र में
   (2) पश्चिमी क्षेत्र में ✔
   (3) दक्षिणी क्षेत्र में
   (4) पूर्वी क्षेत्र में
Q. 27. राजस्थान के सबसे छोटे जिले दौसा का क्षेत्रफल है -
   (1) 2840 वर्ग किमी
   (2) 2950 वर्ग किमी ✔
   (3) 3034 वर्ग किमी
   (4) 3140 वर्ग किमी
Q. 28. राजस्थान के किस जिले की सीमा सर्वाधिक जिलों से मिलती है?
   (1) अजमेर
   (2) जयपुर
   (3) पाली ✔
   (4) नागौर
Q. 29. राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार है -
   (1) 23°3' उत्तरी अक्षांश से 30°12' उत्तरी अक्षांश तक ✔
   (2) 23°3' उत्तरी अक्षांश से 32°14' उत्तरी अक्षांश तक
   (3) 21°4' उत्तरी अक्षांश से 28°12' उत्तरी अक्षांश तक
   (4) 22°3' उत्तरी अक्षांश से 28°12' उत्तरी अक्षांश तक
Q. 30. राजस्थान का देशान्तरीय विस्तार है -
   (1) 69°30' पूर्वी देशान्तर से 78°17' पूर्वी देशान्तर तक ✔
   (2) 68°20' पूर्वी देशान्तर से 76°17' पूर्वी देशान्तर तक
   (3) 78°30' पूर्वी देशान्तर से 87°17' पूर्वी देशान्तर तक
   (4) 76°17' पूर्वी देशान्तर से 86°12' पूर्वी देशान्तर तक
Q. 31. राजस्थान के किस जिले की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा न्यूनतम है?
   (1) बाड़मेर
   (2) बीकानेर ✔
   (3) गंगानगर
   (4) जैसलमेर
Q. 32. राजस्थान की पाकिस्तान के साथ लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखा है -
   (1) डूरण्ड सीमा
   (2) मैकमोहन सीमा
   (3) रेडक्लिफ सीमा ✔
   (4) इनमें से कोई नहीं
Q. 33. राजस्थान की अन्तर्राज्यीय सीमा है -
   (1) 4,850 किमी ✔
   (2) 5,840 किमी
   (3) 5,240 किमी
   (4) 5,480 किमी
Q. 34. राजस्थान का क्षेत्रफल कितना है?
    (1) 3,42,239 वर्ग किमी ✔
    (2) 3,76,789 वर्ग किमी
    (3)  3,22,840 वर्ग किमी
    (4) 3,32,239 वर्ग किमी
Q. 35. राजस्थान की राज्यीय सीमा कितने राज्यों में मिली हुई है?
    (1) 4
    (2) 5 ✔
    (3) 6
    (4) 7
Q. 36. राजस्थान का क्षेत्रफल देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है?
    (1) 11.40
    (2) 10.41 ✔
    (3) 9.30
    (4) 16.50
Q. 37. राजस्थान में जिलों एवं संभागों की संख्या क्रमशः कितनी है?
    (1) 33 जिले, 7 संभाग ✔
    (2) 32 जिले, 6 संभाग
    (3) 32 जिले, 7 संभाग
    (4) 31 जिले, 7 संभाग
Q. 38. राजस्थान की सबसे छोटी अन्तर्राज्यीय सीमा किस राज्य के साथ है?
    (1) हरियाणा
    (2) गुजरात
    (3) उत्तरप्रदेश
    (4) पंजाब ✔
Q. 39. राजस्थान, अपने वर्तमान स्वरूप में कब आया?
    (1) 1 जनवरी, 1948
    (2) 30 मार्च, 1951
    (3) 1 नवम्बर, 1954
    (4) 1 नवम्बर, 1956 ✔
 ☑

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें