Powered By Blogger

सोमवार, 30 जनवरी 2017

समतल त्रिकोणमिति

समतल त्रिकोणमिति
1. यदि tanα = 4/3 तो ( 1 - sinα ) ÷ (1 + sinα ) का मान होगा  -
   (1) 1/2
   (2) 1/3
   (3) 1/9 ✔
   (4) 1/13
2. यदि tanα = cotα , जहाँ 0 < α < π/2 तो  α का मान होगा -
   (1) π/6
   (2) π/2
   (3) π/3
   (4) π/4 ✔
3.√ [ ( secα - 1 ) ÷ (secα + 1 ) ] का मान होगा ---
   (1) cotα - cosecα
   (2) secα - tanα
   (3) cosecα - cotα ✔
   (4) tanα - secα
4. यदि tanX = sin45°cos45° + sin30° तो X का मान होगा ---
   (1) 30°
   (2) 45° ✔
   (3) 60°
   (4) 90°
5. यदि α + β = π/4 तब ( 1 + tanα )( 1+ tanβ ) का मान होगा ---
   (1) 1/√3
   (2) √3
   (3) 1
   (4) 2 ✔
6. यदि sinα – cosα = 7/13 और 0 < α < π/2 तब sinα + cosα का संख्यात्मक मान बराबर है -
   (1) 17/13 ✔
   (2) 13/17
   (3) 1/13
   (4) 6/13
7. यदि p sinα= q तथा α एक न्यूनकोण है | तब √(p² – q² )× tanα का मान है ---
   (1) p
   (2) q ✔
   (3) pq
   (4) p/q

शनिवार, 28 जनवरी 2017

ऊँचाई दूरी

ऊँचाई व दूरी ( Height and Distance ) की समस्याएं
1. 100 मीटर चौड़ी नदी में एक द्वीप पर एक पेड़ है | नदी के दोनों किनारों पर एक दूसरे के विपरीत दो बिन्दु P और Q हैं | पेड़ और दोनों बिन्दु एक सीधी रेखा में है | P और Q बिन्दु से पेड़ का शीर्ष क्रमशः 30° और 45° का उन्नयन कोण बनाते हैं | तो पेड़ की ऊँचाई है -----
   (1) 100(√3 - 1)
   (2) 50(√3 + 1) ✔
   (3) 25(√3 + 1)
   (4) 100(√3 + 1)
2. यदि मीनार की छाया की लम्बाई इसकी ऊँचाई की √3 गुणा है तो सूर्य का उन्नयन कोण होगा ---
   (1) 30° ✔
   (2) 60°
   (3) 45°
   (4) 150°
3. एक जेट प्लेन का उन्नयन कोण जमीन पर एक बिन्दु P से 60° है | 15 सैकिण्ड बाद उसका उन्नयन कोण 30° हो जाता है | यदि जेट प्लेन जमीन से 1500√3 मीटर की समान ऊँचाई पर उड़ रहा हो तो जेट प्लेन की चाल होगी ----
   (1) 150 मीटर / सै.
   (2) 120 मीटर / सै.
   (3) 136 मीटर / सै.
   (4) 200 मीटर / सै. ✔
4. यदि एक पोल की समतल धरती पर छाया की लम्बाई पोल की लम्बाई की दुगनी है | तो सूर्य का उन्नयन कोण होगा ---
   (1) 30°
   (2) 45°
   (3) 60°
   (4) इनमें से कोई नहीं  ✔

शुक्रवार, 27 जनवरी 2017

औसत

औसत
1. 6 संख्याओं का औसत 20 है |यदि एक संख्या हटा दी जावे तो औसत 15 हो जाता है |हटाई गयी संख्या के स्थान पर 39 जोड़ने पर उन नयी 6 संख्याओं का औसत हो जावेगा ---- |
   (1) 17
   (2) 20
   (3) 19 ✔
   (4) 18
2. 15 संख्याओं का औसत 40 है | उनमें प्रथम 8 संख्याओं का औसत 30 और अंतिम 8 संख्याओं का औसत 50 है |तो आठवीं संख्या का मान होगा ----- |
   (1) 40 ✔
   (2) 30
   (3) 35
   (4) 50
3. एक आदमी प्रथम 4 माह में औसतन ₹ 1800/- प्रतिमाह खर्च करता है | अगले 8 माह में औसतन ₹ 2000/- प्रतिमाह खर्च करता है | वर्ष में ₹ 5600/- रुपये बचा लेता है |तो उसकी औसत मासिक आय है -
   (1) ₹ 2000/-
   (2) ₹ 2200/-
   (3) ₹ 2400/- ✔
   (4) ₹ 2600/-
4. गत 10 मैचों में 'A' के रनों का औसत स्कोर 42 तथा 'B' का गत 15 मैचों में रनों का औसत स्कोर 57 है | दोनों के रनों का औसत स्कोर क्या है ?
   (1) 47
   (2) 52
   (3) 51 ✔
   (4) 53
5. गिनती के सतत: सात अंकों की एक श्रेणी दी हुयी है | उस दी हुयी श्रेणी के प्रथम 5 अंकों का औसत N है | सभी सात अंकों का औसत क्या होगा ?
   (1) N + 2
   (2) N + 3
   (3) (5N + 2 ) / 7
   (4) N + 1 ✔
6. यदि m संख्याओं का औसत n² है और इसी तरह n संख्याओं का औसत m² है, तब ( m + n ) संख्याओं का औसत है -
   (1) m/n
   (2) m + n
   (3) m - n
   (4) mn ✔

बुधवार, 25 जनवरी 2017

भारत : कार्यपालिका एवं व्यवस्थापिका

1. निम्न कथनों पर विचार कीजिए |
   (a) लोकसभा में राजस्थान से कुल 25 सदस्य हैं |
   (b) राजस्थान में विधान परिषद् के कुल सदस्यों की संख्या 200 हैं |
   (c) लोकसभा में राजस्थान से अनुसूचित जाति की 4 सीटें एवं अनुसूचित जनजाति की 3 सीटें आरक्षित हैं |
निम्न कूटों के आधार पर सही उत्तर का चुनाव कीजिए |
   (1) a एवं b केवल
   (2) a एवं c केवल ✔
   (3) b एवं c केवल
   (4) a केवल
2. भारत में संसद में सम्मिलित हैं :
   (a) राष्ट्रपति
   (b) राज्यसभा एवं लोकसभा
   (c) प्रधानमंत्री
   (d) उप राष्ट्रपति
नीचे दिए गए कूट के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
   (1) a एवं b केवल ✔
   (2) a, b एवं c केवल
   (3) a, b एवं d केवल
   (4) b, c एवं d केवल
3. निम्न कथनों में से एक कथन असत्य है |पता कीजिए |
   (1) संविधान को 26 नवम्बर 1949 को पारित किया और यह 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ |
   (2) लॉर्ड बेन्टिक भारत के प्रथम गवर्नर जनरल थे | ✔
   (3) पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे |
   (4) राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांत संविधान के चतुर्थ भारत में समाहित हैं |
4. लोकसभा के बारे में निम्न में से एक असत्य है |पता कीजिए |
   (1) लोकसभा की वर्तमान संख्या 545 हैं |
   (2) राज्यों से चुने हुए सदस्य 530 हैं |
   (3) केन्द्र शासित प्रदेशों से चुने हुए सदस्य 13 हैं |
   (4) ऐंग्लो इण्डियन चुने हुए सदस्य 2 हैं |✔

मंगलवार, 24 जनवरी 2017

जरीब - फीता सर्वेक्षण

जरीब - फीता सर्वेक्षण
1. जरीब तथा फीता सर्वेक्षण में प्रयुक्त उपकरणों के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों का परीक्षण कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -
   (i) गन्टर और इन्जीनियर जरीब में प्रत्येक कड़ी क्रमशः 0.66 और 1 फुट लम्बी होती है |
   (ii) 80 गन्टर ज़रीब = 1 मील, 10 गन्टर जरीब = 1 फर्लांग तथा 10 वर्ग गन्टर जरीब = 1 एकड़ होता है |
   (iii) अति - परिशुद्ध जरीब तथा फीता सर्वेक्षण में धात्विक अथवा इस्पाती फीतों का प्रयोग किया जाता है |
   (iv) प्रकाशीय गुनिया ( optical Square ) में दोनों आयताकार दर्पण परस्पर 55° कोण पर झुके होते हैं |
कूट : -
   (1) (i), (iii) और (iv)
   (2) (ii), (iii) और (iv)
   (3) (i) और (iii)
   (4) (i) और (ii) ✔
2. मार्ग में पड़ने वाले भवन तथा रेल पटरियाँ जरीब - फीता सर्वेक्षण में किस प्रकार की बाधाएँ उत्पन्न करते हैं ? नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -
   (i) अवरुद्ध दृष्टि
   (ii) अवरुद्ध जमीन मापन
   (iii) अवरुद्ध दृष्टि तथा अवरुद्ध जमीन मापन दोनों
   (iv) बाधित चुम्बकीय उत्तर
कूट : -
   (1) (i) और (iv)
   (2) (ii) और (iii)
   (3) (iii) और (iv) ✔
   (4) केवल (iii) 

रविवार, 22 जनवरी 2017

भारतीय संविधान

भारतीय संविधान
1. भारतीय संविधान के इतिहास में सबसे विवादास्पद संविधान संशोधन था :
   (1) 42वाँ संशोधन ✔
   (2) 76वाँ संशोधन
   (3) 79वाँ संशोधन
   (4) 89वाँ संशोधन
2. किस संविधान संशोधन ने भारत में प्राथमिक शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाया है ?
   (1) 80वाँ
   (2) 81वाँ
   (3) 82वाँ
   (4) 86वाँ ✔
3. भारतीय संविधान में निम्न में से ------- नागरिकों के कौनसे मौलिक कर्तव्य हैं ?
   (a) राष्ट्र ध्वज तथा राष्ट्रगान का सम्मान करना
   (b) आह्वान पर राष्ट्र को सेवा अर्पित करना
   (c) सामाजिक सुधार का प्रयास करना
   (d) अपनी साझा संस्कृति की समृद्ध धरोहर को महत्व प्रदान करना तथा उसका संरक्षण करना
       उपरोक्त कथन / कथनों में से कौनसा सही है ? नीचे दिए गए कूट के आधार पर सही उत्तर चुनिए :
   (1) a एवं b केवल
   (2) a, b एवं d केवल ✔
   (3) a, b एवं c केवल
   (4) c एवं d केवल
4. भारत सरकार का प्रथम कानून अधिकारी है :
   (1) सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
   (2) भारत का एटार्नी जनरल
   (3) भारत का विधि एवं कानून मंत्री
   (4) भारत का गृह मंत्री
5. भारत में वित्तीय आपात स्थिति की घोषणा कितनी बार हो चुकी है?
   (1) एक बार
   (2) दो बार
   (3) तीन बार
   (4) एक बार भी नहीं
6. राज्यों के निम्नांकित में से किस समूह पर पेसा [ पंचायत ( अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार ) अधिनियम ], 1996 प्रवर्तनीय नहीं है?
   (1) असम, मेघालय, तमिलनाडु ✔
   (2) राजस्थान, तेलंगाना, महाराष्ट्र
   (3) हिमाचल प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़
   (4) आन्ध्रप्रदेश, झारखंड, ओडिशा
7. निम्नलिखित राज्यों /संघ शासित क्षेत्र के समूह में से किसकी लोकसभा में केवल एक सीट है?
   (1) अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, लक्षद्वीप
   (2) गोवा, मेघालय, नागालैंड
   (3) चंडीगढ़, सिक्किम, मिजोरम ✔
   (4) मणिपुर, दादरा और नगर हवेली, पुडुचेरी
8. सूची - I को सूची - II से मेल कीजिए और नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
                  सूची - I.                              सूची - II
(a) उपाधियों का निषेध.             (i) अनुच्छेद 29
(b) धार्मिक मामलों के.               (ii) अनुच्छेद 21क
प्रबंध की स्वतंत्रता
(c) अल्पसंख्यकों की.                 (iii) अनुच्छेद 18
भाषा का संरक्षण
(d) शिक्षा का अधिकार.               (iv) अनुच्छेद 26
कूट :
           (a)       (b)      (c)      (d)
   (1)   (ii)       (iii)      (iv)      (i)
   (2)   (iii)      (ii)       (i)      (iv)
   (3)    (iii)      (iv)     (i)      (ii) ✔
   (4)    (iv)       (iii)     (ii)     (i)
9. निम्न में से एक भारत सरकार अधिनियम, 1935 की मुख्य विशेषताओं में से नहीं थी :
   (1) यह प्रान्तीय स्वायत्तता के सूत्रपात का संकेत था |
   (2) इस अधिनियम में अखिल भारतीय महासंघ का प्रावधान था |
   (3) इसने प्रान्तीय स्तर पर द्वैध शासन प्रणाली को समाप्त कर केन्द्र में लागू किया |
   (4) अवशिष्ट विषय प्रान्तीय विधायिकाओं को आवंटित किए गए थे | ✔
10. भारत के राष्ट्रपति के महाभियोग की प्रक्रिया है
   (1) न्यायिक प्रक्रिया
   (2) अर्ध-न्यायिक प्रक्रिया ✔
   (3) विधायी प्रक्रिया
   (4) कार्यपालिका प्रक्रिया
11. संविधान में मौलिक कर्तव्यों को कब सम्मिलित किया गया?
   (1) 1975 में
   (2) 1976 में ✔
   (3) 1978 में
   (4) 1979 में 

रविवार, 15 जनवरी 2017

सामान्य हिन्दी

हिन्दी : प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न
1. 'संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी |' यह भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है -
   (1) अनुच्छेद 342
   (2) अनुच्छेद 343 ✔
   (3) अनुच्छेद 344
   (4) अनुच्छेद 345
2. शुद्ध शब्द नहीं है -
   (1) निरोग ✔
   (2) शाप
   (3) प्रायद्वीप
   (4) तत्त्व
3. नीम का तत्सम रूप है -
   (1) निम्बक
   (2) निम्बिका
   (3) निम्ब ✔
   (4) नीम्ब
4. 'हाथी के पाँव में सबका पाँव' लोकोक्ति का निकटतम अर्थ है -
   (1) किसी बड़े का भार बड़ा ही उठाता है |
   (2) बड़े लोगों के साथ छोटों की भी गुजर हो जाती है |✔
   (3) यदि किसी व्यक्ति का कोई कुटुम्बी उन्नति करता है तो उसका भी नाम होता है |
   (4) किसी काम को करने में बड़े आदमियों के असफल होने पर छोटे उसे करने को तैयार हो जाता है |
5. अभिराम - अविराम युग्म का अर्थ है -
   (1) सुन्दर - लगातार ✔
   (2) लगातार - सुन्दर
   (3) एकत्र - बिना रुके
   (4) बिना रुके - एकत्र
6. 'कसौटी' शब्द है -
   (1) तत्सम
   (2) तद्भव ✔
   (3) देशज
   (4) विदेशी
7. 'स' उपसर्ग से निर्मित शब्द नहीं है -
   (1) सोदाहरण
   (2) सहानुभूति ✔
   (3) सोल्लास
   (4) सहित
8. देशज शब्द नहीं है -
   (1) तेन्दुआ
   (2) हड्डी ✔
   (3) धड़ाम
   (4) ठेस
9. विलोम शब्द - युग्म नहीं है -
   (1) मसृण - कोमल ✔
   (2) उन्मूलन - रोपण
   (3) आबाद - बरबाद
   (4) अभिज्ञ - अनभिज्ञ
10. Implementation का हिन्दी पारिभाषिक शब्द है -
   (1) प्रभावित करना
   (2) निहितार्थ
   (3) आयातित
   (4) कार्यान्वयन ✔
11. षट् + आनन शब्द की सन्धि होगी -
   (1) षड्ानन
   (2) षटानन
   (3) षडानन ✔
   (4) षड़ानन
12. अपादान कारक - युक्त वाक्यांश है -
   (1) भस्म से आवृत
   (2) मेघों से आच्छादित
   (3) पद से च्युत ✔
   (4) कष्ट से साध्य
13. 'कष्टापन्न' सामासिक पद में समास है -
   (1) तत्पुरुष ✔
   (2) बहुब्रीहि
   (3) अव्ययीभाव
   (4) कर्मधारय
14. जिस विकारी शब्द से संज्ञा की व्याप्ति मर्यादित होती है - उसे कहते हैं -
   (1) सर्वनाम
   (2) कारक
   (3) क्रिया
   (4) विशेषण ✔
15. कर, बैठ, चल आदि धातु प्रकार हैं -
   (1) मूलधातु ✔
   (2) यौगिक धातु
   (3) प्रेरणार्थक धातु
   (4) नामधातु
16. 'खेह खाना' मुहावरे का अर्थ है -
   (1) खाने का लालची होना
   (2) आसान समझना
   (3) बुरी दशा में रहना ✔
   (4) अनुभवी, चालाक होना
17. अर्द्धविराम का निदर्शक चिह्न है -
   (1) ; ✔
   (2) ,
   (3) |
   (4) :
18. शुद्ध वाक्य नहीं है -
   (1) उपस्थित लोगों ने संकल्प किया |
   (2) तुमसे कोई काम नहीं हो सकता |
   (3) उसने अपने पाँव से जूता निकाला |✔
   (4) आज गाने का खूब रंग जमा |
19. "हाथी" का पर्यायवाची शब्द नहीं है -
   (1) करि
   (2) नाग
   (3) मतंग
   (4) पुण्डरीक ✔
20. प्रकम्पित ध्वनि है -
   (1) य
   (2) र ✔
   (3) ल
   (4) व
21. किस शब्द में सभी व्यंजन स्वर-युक्त हैं -
   (1) प्रथा
   (2) पार्थ
   (3) पृथा ✔
   (4) पृथ्वी
22. सर्वनाम का प्रकार नहीं है -
   (1) पुरुषवाचक
   (2) निजवाचक
   (3) प्रश्नवाचक
   (4) गुणवाचक ✔
23. स्वर - सन्धि से निर्मित शब्द नहीं है -
   (1) अत्याचार
   (2) उत्थान ✔
   (3) भानूदय
   (4) शम्भ्वाराधना
24. शुद्ध वर्तनी है -
   (1) अत्याधिक
   (2) पान्चजन्य
   (3) स्त्रोत
   (4) वागर्थ ✔
25. मूल शब्द एवं प्रत्यय की दृष्टि से सही विभाजन नहीं है -
   (1) लुहार - लोहा + आर
   (2) कसेरा - काँसा + एरा
   (3) महत्त्व - महत् + त्व
   (4) घुमाव - घुम + आव ✔
26. अशुद्ध अर्थयुक्त युग्म शब्द वाला विकल्प है -
   (1) परावर्त = अदला बदली ; परावृत्त = लौटा हुआ
           परि = आसपास ; परी = अप्सरा
        परिखा = खाई ; परीक्षा = इम्तहान
   (2) शालि = चावल ; शाली = कालाजीरा
         झक = सनक ; झख  = मछली
         चंचल = अस्थिर ; चंचला = लक्ष्मी
   (3) परमान्न = खीर ; प्रमाण = सबूत
          उर =हृदय ; उरू = जंघा
          तर्क = दलील ; तक्र = छाछ
   (4) कुट = घर ; कूट = पर्वत की चोटी
        किंकिर = कोकिला ; किंकिनी = करधनी
        कास = लम्बी घास ; काँस = खाँसी ✔
27. शुद्ध स्थानापन्न शब्द नहीं है -
   (1) जो वाणी अथवा मन से ग्रहण न किया जा सके - अवाङ्मनसागोचर
   (2) निद्रा को जीत लेने वाला - कुडाकेश
   (3) एक ही लेखक के ग्रन्थों का ( एक जिल्द में ) प्रकाशन - आत्मकथा ✔
   (4) पाँच वृक्षों का समाहार - पंचवटी
28. 'आ' प्रत्यय से निर्मित हिन्दी कृदन्त (सभी शब्द युक्त) शब्द समूह है -
   (1) घेरा, छापा, उतारा, झटका ✔
   (2) फेरा, भूखा, रगड़ा, मेला
   (3) जोड़ा, तोड़ा, बोझा, धोया
   (4) झगड़ा, टोटा, बैठा, चूरा
29. निम्नलिखित में से किस समूह के सभी शब्द पर्यायवाची है ?
   (1) सोना - कंचन, कनक, जातरूप, स्वर्णयूथिका
   (2) धनुर्धर - धनुषधारी, कमनैत, तीरन्दाज, बानैत ✔
   (3) पृथ्वी - अचला, पृथुल, अवनि, वसुन्धरा
   (4) निर्झर - निर्झरिणी, झरना, प्रपात, चश्मा
30. किस समूह में यण-सन्धि रहित शब्द है ?
   (1) देव्यैश्वर्य, प्रत्युपकार, नद्यूर्मि
   (2) अन्वित, सख्युचित, न्यून
   (3) पित्रनुमति, यद्यपि, षडानन ✔
   (4) मात्रानन्द, नद्यर्पण, देव्यागम
31. मुहावरे का युक्तियुक्त अर्थ नहीं है -
   (1) छठी का राजा - कठिन परिश्रम करने वाला ✔
   (2) पेंदे के बल बैठना - पराभव मानना
   (3) छाती उमड़ आना - प्रेम या करुणा से गद्गद् होना
   (4) चादर से बाहर पैर फैलाना - मर्यादा का उल्लंघन करना
32. शुद्ध विपरीतार्थी युक्त विकल्प है -
   (1) अपकर्ष - उत्कर्ष ; अभिज्ञ - भिज्ञ ; अनुराग - विराग
   (2) सरल - कठिन ; सम्मुख - विमुख ; क्षम्य - अक्षम
   (3) विज्ञ - सुविज्ञ ; लघु - गुरु ; कृत - अकृत
   (4) अनिवार्य - निवार्य ; एकाग्रचित - अन्यमनस्क ; अनुलोम - प्रतिलोम ✔
33. किस विकल्प में उपसर्ग से रहित शब्द है -
   (1) पराजय, पराभव, परायण ✔
   (2) अकाल, अथल, अपढ़
   (3) कुघड़ी, कुपुत्र, कुठौर
   (4) दुश्चिंता, दुष्कर्म, दुस्साहस
34. किस विकल्प के सभी पद कर्मधारय समास से निर्मित है -
   (1) महालक्ष्मी, भूत-प्रेत, कालीमिर्च, लालपीला
   (2) निडर, पूर्वरात्र, खड़ीबोली, ऊँचनीच
   (3) घृतान्न, छायातरु, पर्णशाला, चन्द्रमुख ✔
   (4) महाजन, खुशबू, जीवजन्तु, सुन्दरलाल
35. लोकोक्ति का युक्तियुक्त अर्थ है -
   (1) रुपया तो शेख नहीं तो जुलाहा - रुपये से रुपया पैदा होता है |
   (2) घर ही के मर्द है - डरपोक आदमी ✔
   (3) छूटा बाज न आवे हाथ - लाभकर वस्तु कुरूप भी हो तो अच्छी है |
   (4) कन-कन जोड़े मन जुड़े - बिना परिश्रम मनोकामना सिद्ध हो जाती है |